जिले के कई भंगार वाले पुराने मोबाइल खरीद कर लैलहा चौक पर बेचते थे

जिले के कई भंगार वाले पुराने मोबाइल खरीद कर लैलहा चौक पर बेचते थे
कटिहार अगर आप घर में खराब पड़े मोबाइल फोन कबाड़ वाले को बेच रहे हैं तो आप सतर्क हो जाएं. क्योंकि चंद रुपए व एक बर्तन के लालच में आप अपनी डाटा दूसरे देश को सौंप रहे हैं. जिससे आपके साथ कभी भी साइबर ठगी हो सकती है. इन दिनों पुराने एवं खराब मोबाइल खरीदने को लेकर भंगार वाले जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कुछ बर्तन एवं अन्य सामान का लालच देकर घूमते रहते थे. अपनी बाइक या साइकिल पर कुछ बर्तन रखकर एक लाउडस्पीकर लगाकर शहर के गलियों एवं गांव की गलियों में पुराने मोबाइल खरीदने को लेकर घूमते रहते हैं. एक-एक कबाड़ वाले अच्छी खासी मोबाइल खरीद लेते थे. इस तरह वह एक दिन में जिले से अच्छी खासी संख्या में मोबाइल एकत्रित कर लेते थे. फिर उसे मोबाइल को इश्तियाक के कबाड़ की दुकान पर बेच दिया करते थे. कुछ महीनों से यह सिलसिला जारी था. इसके बाद आरोपी उस खराब मोबाइल की मदरबोर्ड निकाल कर अलग कर बिक्री किया करता था. उसका यह काम इतना बढ़ गया था कि मोबाइल का स्क्रैप बिक्री का काम बड़े वाहनों से करने लगा. इसके बाद वह मदरबोर्ड अपराधी तबके के लोग एवं देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के साथ करने लगा. मदरबोर्ड से अपराधी उन व्यक्तियों की डाटा एकत्रित कर उसके साथ बड़ी आसानी से साइबर ठगी कर सकते हैं या फिर अगर आपके मोबाइल में देश की सुरक्षा व संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण डाटा होंगे तो वह भी दुश्मन देश के हाथ लगने संभावना है. इसलिए ऐसे कबाड़ वालों को कभी अपने खराब मोबाइल नहीं बिक्री करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




