सात दिवसीय भाषा समर कैंप का आयोजन

सात दिवसीय भाषा समर कैंप का आयोजन
कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत के राजकीय बुनियादी विद्यालय गेड़ाबाड़ी में चल रहे भाषा समर कैंप 2025 के अंतर्गत सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कैंप के तीसरे दिन कला पर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया. चौथे दिन स्थानीय व्यंजन एवं उनके घटक तत्व. विभिन्न मसालों, फल-सब्जियों और उनके पोषणात्मक गुणों की जानकारी दी. बच्चों ने अपने आस-पास पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों की पहचान की और उनके महत्व को समझा. पांचवें दिन का आयोजन संस्कृति की सराहना विषय पर केंद्रित रहा. रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका में कक्षा 8 की अल्पना कुमारी एवं सावित्रीबाई फुले की भूमिका में कक्षा 8 की समन आलिया ने ऐसा सजीव अभिनय किया. प्रधानाध्यापिका निधि माला कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास के साथ-साथ देश और समाज के प्रति जुड़ाव भी विकसित होता है. श्वेता कुमारी, निष्ठा गुप्ता, प्रेमलता कुमारी, कंचन, मुकेश कुमार, कुमारी स्मिता भारती, दीपक कुमार का विशेष योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




