तारकेश्वर महादेव मंदिर में सात दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 Apr 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
तारकेश्वर महादेव मंदिर में सात दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

तारकेश्वर महादेव मंदिर में सात दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

विज्ञापन

– 12 से 18 अप्रैल को पंचायतवासी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे प्रतिनिधि, बरारी प्रखंड के गुरुमेला पंचायत के सीजटोला में श्रीश्री 1008 तारकेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजन समिति की बैठक हुई. मुखिया राजकुमार यादव, गुरुजी रामनारायण शर्मा, समिति सदस्य मिथिलेश कुमार यादव, सरपंच श्याम यादव, विनोद यादव, शंकर यादव, बिमल कुमार यादव, फुलेश्वर यादव सहित सदस्यों ने बताया कि ग्राम पंचायत वासी के सहयोग से श्रीश्री 1008 तारकेश्वर महादेव मंदिर में सात दिवसीय चारों पहर अष्टयाम हरिनाम संकीर्तन की भव्य तैयारी की जा रही है. जो 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक धार्मिक अनुष्ठान किया जायेगा. इसके लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पंचायत वासी सहित अन्य धार्मिक लोग भी इस कार्य में पूरा सहयोग कर रहे हैं. कई जिला की कीर्तन मंडली कार्यक्रम में भाग लेंगी. पूरा पंचायत तन मन धन से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन