सेवा पखवारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :07 Apr 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
सेवा पखवारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कोलासी मंडल के चंदवा पंचायत में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को सेवा पखवारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोढ़ा. कोलासी मंडल के चंदवा पंचायत में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को सेवा पखवारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम स्थानीय भाजपा नेता पुलकित यादव के निवास पर संपन्न हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल प्रभारी सह कटिहार नगर की मुख्य पार्षद उषा अग्रवाल उपस्थित रहीं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराते हुए ग्रामीण विकास में भागीदारी निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि हर गरीब, वंचित और जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. कार्यक्रम में कोलासी मंडल अध्यक्ष भोला झा ने भाजपा की स्थापना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और उसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला. महामंत्री सरदार मंजीत सिंह ने सेवा पखवारा के विभिन्न चरणों की जानकारी दी. इस मौके पर संजय कुमार मंडल, चंदवा शक्ति केंद्र प्रमुख पंचानंद यादव, वरिष्ठ नेता सिकंदर यादव, राजेश यादव, शंकर पासवान, शंकर पोद्दार, महिला मोर्चा अध्यक्ष रतनमाला देवी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन