KATIHAR विनोदपुर में नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, तो दानीपुर में नदी किनारे मिला युवक का शव, सनसनी

Updated:
विज्ञापन
KATIHAR विनोदपुर में नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, तो दानीपुर में नदी किनारे मिला युवक का शव, सनसनी

कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत रौतारा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी. पहली घटना विनोदपुर पंचायत के शेखटोला की है, जहां एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला. वहीं दूसरी घटना दानीपुर कारी कोशी नदी किनारे की है, जहां बांस के बिट्टे में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

कोढ़ा(कटिहार) से अमीर सोहेल की रिपोर्ट :

कोड़ा प्रखंड अंतर्गत रौतारा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी. पहली घटना विनोदपुर पंचायत के शेखटोला की है, जहां एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला. वहीं दूसरी घटना दानीपुर कारी कोशी नदी किनारे की है, जहां बांस के बिट्टे में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेखटोला निवासी तौकीर आलम की पत्नी सोनी खातून (19 वर्ष) का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही रौतारा थाना पुलिस, एफएसएल टीम तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

प्रेम प्रसंग की बात आ रही सामने

मृतका सोनी खातून का मायका आजमनगर थाना क्षेत्र के बरमाईन पंचायत में बताया जाता है. उसकी शादी लगभग आठ माह पूर्व तौकीर आलम के साथ हुई थी. तौकीर आलम पेशे से दर्जी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद अकमल एवं सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद अंसार आलम ने बताया कि सोनी खातून का विवाह से पूर्व अपने मायके में एक युवक के साथ प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि बकरीद के बाद उस युवक की शादी होने वाली है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपाेर्ट के बाद ही मौत के कारणों का होगा खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी शेखटोला पहुंच गए. रौतारा पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा

एक ही दिन में दो शवों के मिलने से सनसनी

.इधर, रौतारा थाना क्षेत्र के विनोदपुर पंचायत अंतर्गत दानीपुर कारी कोशी नदी के किनारे बांस के बिट्टे में एक व्यक्ति का फंदे से लटका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान रमना रजजीगंज निवासी डेविड हासदा (50 वर्ष), पिता खाटू हासदा, के रूप में हुई है.स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद रौतारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है. एक ही दिन में दो शव मिलने की घटनाओं से रौतारा क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन