जयपुर में तैनात सीनियर ऑडिटर की गांव में संदिग्ध हालात में मौत

Updated:
विज्ञापन
जयपुर में तैनात सीनियर ऑडिटर की गांव में संदिग्ध हालात में मौत

जयपुर में तैनात सीनियर ऑडिटर की गांव में संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन

– परिजनों ने बड़े भाई पर जहर पिलाने का लगाया आरोप कुरसेला/समेली राजस्थान के जयपुर स्थित एजी कार्यालय में सीनियर ऑडिटर के पद पर कार्यरत 40 वर्षीय दीनबंधु यादव की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना पोठिया थाना क्षेत्र के चकला मौला नगर, समेली गांव की है. परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद में जहर पिलाकर हत्या की गई. नवाबगंज के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई. मृतक दीनबंधु यादव पिता मुक्तिनाथ यादव जयपुर में सीनियर ऑडिटर के पद पर पदस्थापित थे. जानकारी के अनुसार जमीन संबंधी कागजी विवाद सुलझाने के लिए वह छुट्टी लेकर गांव आए हुए थे. 11 वर्षीय बेटे ने लगाया आरोप मृतक के 11 वर्षीय पुत्र ध्रुव कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे पिता जमीन के कागजी मामले को लेकर बड़े पापा सच्चिदानंद यादव के पास गए थे. इसी दौरान विवाद बढ़ गया. आरोप है कि पिता को जबरन जहर पिला दिया गया. हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में नवाबगंज चौक स्थित सद्गुरु सेवा सदन क्लीनिक ले गए, जहां दोपहर करीब एक बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. क्लीनिक में हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने क्लीनिक में हंगामा कर तोड़फोड़ की. परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. सूचना पर कुरसेला थाना पुलिस नवाबगंज पहुंची और मामला शांत कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल घटना के बाद मृतक की पत्नी स्वाति सुमन पति के शव से लिपटकर दहाड़े मारकर रो रही थीं. मृतक के 11 वर्षीय पुत्र ध्रुव कुमार और 5 वर्षीय पुत्र मानवी शौर्य पिता की मौत से बिलख-बिलख कर रो रहे थे. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. पुलिस जांच में जुटी कुरसेला थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन