प्रारंभिक विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य व भावनात्मक कल्याण थीम पर संगोष्ठी कल
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 29 May 2026 5:52 PM
प्रारंभिक विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य व भावनात्मक कल्याण थीम पर संगोष्ठी कल
कटिहार प्रारंभिक स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया गया है. निदेशक प्राथमिक शिक्षा विक्रम विरकर ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को स्कूलों में निर्धारित थीम पर संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया है. विस्तृत दिशा-निर्देश में कहा गया है कि प्रत्येक माह बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. 30 मई 2026 को ””मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण”” थीम पर संगोष्ठी आयोजित कराये जाने का निर्णय लिया है. अभिभावकों को यह अवगत कराया जाना महत्वपूर्ण है कि बच्चों के अधिगम एवं विकास की प्रक्रिया में विद्यालय और अभिभावक दोनों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है. बच्चों में आत्मविश्वास के पढ़ाई में रुचि पैदा करना उद्देश्य दिशानिर्देश में कहा गया है कि ””मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण”” थीम पर आधारित इस अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का उद्देश्य बच्चों के मानसिक एवं भावनात्मक आवश्यकताओं के प्रति अभिभावकों को संवेदनशील करना तथा उन्हें घर पर पढ़ने से संबंधित उचित वातावरण प्रदान करने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करना है. ताकि सभी बच्चे आत्मविश्वास के साथ नियमित पढ़ाई कर सकें और आने वाले समय में समाज के एक सक्रिय सदस्य बन सकें. अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए राज्य स्तर से एक मार्गदर्शिका उपलब्ध करायी जा रही है. दिशानिर्देश के प्रमुख बिंदु दिशा-निर्देश में संगोष्ठी को लेकर कहा गया है कि प्रारंभिक विद्यालयों में वर्गवार अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन करें. अधिक से अधिक अभिभावक संगोष्ठी में सक्रिय रूप से भाग ले सके. शिक्षक, अभिभावकों को बच्चों की नियमित पढ़ाई के लिए उचित वातावरण प्रदान करने को लेकर अवगत करा सके. शिक्षक, अभिभावकों को अपने बच्चों से प्यार और धैर्य से बात कर सकें. उनकी भावनाओं को समझ सकें. दूसरे बच्चों से तुलना करने के बजाय बच्चों की छोटी-छोटी उपलब्धियों को प्रोत्साहित कर सकें. जागरूक करें. बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर अभिभावकों से चर्चा हो तथा शिक्षक यह संदेश दें कि सभी अभिभावक प्रतिदिन अपने बच्चों को भोजन कराकर विद्यालय भेजें. राज्य स्तर से उपलब्ध कराये गये गूगल फॉर्म में प्रत्येक विद्यालय से संगोष्ठी की जानकारी आवश्यक रूप से उपलब्ध हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










