पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन में मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर किया जब्त

पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन में मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर किया जब्त
कुरसेला थाना पुलिस ने अवैध खनन करने में मिट्टी लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर कर लिया. कुरसेला थाना पुलिस के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के जरलाही पंचायत के मधेली बारह नम्बर ठोकर गंगा नदी के समीप अवैध खनन का मिट्टी लदे ट्रैक्टर टेलर को जब्त किया है. भदैया टोला नदी किनारे के समीप से अवैध मिट्टी खनन करने वाले ट्रैक्टर टेलर को कुरसेला थाना लाया गया है. पुलिस के इस कारवाई से अवैध मिट्टी खनन करने वालो में हड़कम्प मच गया है. थाना पुलिस जब्त मिट्टी लदे ट्रैक्टर टेलर के विरुद्व अग्रतर कारवाई करने में जुटी थी. गंगा कोसी कटाव से अनेकों गांवों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है. नदी किनारे से चोरी छुपे अवैध खनन से मिट्टी काट कर बिक्री करने का कार्य किया जाता रहा है. खनन विभाग व पुलिस के कानुनी बंदिशों के बाद मिट्टी का अवैध खनन नहीं रुक पा रहा है. मिट्टी का अवैध खनन करने वाले पर इसका असर नहीं दिख रहा है. अवैध खनन करने वाले के विरूद्व आये दिन पुलिस कारवाई करती रही है. बताया जाता है कि अवैध मिट्टी खनन करने वाले रात के अंधेरे में मिट्टी को ट्रैक्टर टेलर से लाकर बिक्री करने का कार्य करते है. पुलिस चौकसी के बाद अवैध खनन करने वाले गच्चा दे जा रहे है. क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन करने का कार्य चोरी छुपे पिछले कई वर्षों से जारी है. खनन विभाग से लगाये जाने वाले जुर्माना भरने के बाद अवैध मिट्टी खनन करने वाले हरकतो से बाज नहीं आ रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










