सीमा चौधरी बनी जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
सीमा चौधरी बनी जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष

सीमा चौधरी बनी जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष

विज्ञापन

कटिहार समसामयिक विषयों की लेखिका और नमस्ते भारत डिजिटल पत्रिका की संपादक, भारतीय मजदूर संघ की पूर्व सह संगठन मंत्री एवं कोषाध्यक्ष, सामाजिक संस्था श्रेया की सचिव, आत्मनिर्भर भारत टेक प्राइवेट लिमिटेड तथा कॉटिल्य कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी की प्रबंध निदेशिका सीमा चौधरी को अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की संचालन समिति द्वारा राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है. इस आशय की जानकारी वरिष्ठ प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि सीमा चौधरी को उनकी संगठनात्मक क्षमता, सामाजिक क्रियाशीलता और लेखन क्षमता के आधार पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है. सीमा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर मोहाली से निशा जायसवाल, मोहिउद्दीननगर से सुधा चौधरी, प्रकाश नारायण चौधरी, हाजीपुर से रेणु चौधरी, अशोक कुमार गुप्ता, दिल्ली से दीपक जायसवाल, मुजफ्फरपुर से मनोज जायसवाल, पटना से मुकेश जायसवाल, सुधीर जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, डॉ मोनिका गुप्ता, सरोज जायसवाल, रांची से प्रियंका जायसवाल, मुंबई से पल्लवी रानी, कटिहार से राष्ट्रीय संगठन सचिव मनोज चौधरी, प्रदेश सचिव कुमार रवि और अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. सीमा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर मोदी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनुपमा जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र जायसवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ जायसवाल और राष्ट्रीय संयोजक अटल गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निभायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन