पाकिस्तान पर सिंदूर ऑपरेशन के बाद रेलवे में बढ़ायी सुरक्षा

Updated at : 07 May 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान पर सिंदूर ऑपरेशन के बाद रेलवे में बढ़ायी सुरक्षा

पाकिस्तान पर सिंदूर ऑपरेशन के बाद रेलवे में बढ़ायी सुरक्षा

विज्ञापन

बरती जा रही विशेष चौकसी कटिहार भारत व पाकिस्तान के बढ़ते तनाव और देश में युद्ध की स्थिति को देखते हुए रेलवे क्षेत्र में भी सुरक्षा के गतिविधि को बढ़ा दी गयी है. न केवल रेलवे लाइन बल्कि रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. डॉग स्कॉर्ट के द्वारा भी रेल की जांच की जा रही है. रेलवे के आरपीएफ और जीआरपी के द्वारा हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं. बंगाल और बिहार सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है. रेल जवान सभी जगह मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं. इस संदर्भ में रेल एसपी हरिशंकर कुमार ने बताया कि हालांकि रेल सुरक्षा की दृष्टिकोण से हर समय तत्पर पर रहता है. लेकिन जो अभी वर्तमान स्थिति बनी हुई है इसको देखते हुए सुरक्षा को लेकर और चौकसी बढ़ा दी गई है. हमारे सभी जवान हर प्लेटफॉर्म हो और अपने-अपने क्षेत्र सभी जगह मुस्तेदी से हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं. सभी को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं हो. यदि कोई संदिग्ध मिले तो उसकी पूरी तरह से प्रॉपर जांच करने के बाद ही उन्हें रिलीज किया जाय. रेल एसपी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर बिंदु पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. लंबी दूरी व लोकल ट्रेनों में जांच पड़ताल लगातार की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन