चुनावी माहौल को ले त्योहारों में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

Updated at : 19 Oct 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
चुनावी माहौल को ले त्योहारों में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

चुनावी माहौल को ले त्योहारों में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन

कटिहार जिले में चुनाव का माहौल पूरी तरह से परवान पर है. त्योहार के बीच पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार में जुट गये हैं. जिले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है. सभी मुख्य चौक-चौराहा व आभूषण के दुकानों पर रविवार को भी सुरक्षा बल तैनात थे. धनतेरस के दिन से ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी आभूषण दुकान व उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. शनिवार की देर रात तक सुरक्षा बल तैनात दिखे. पेट्रोलिंग गाड़ी पुलिस पदाधिकारी के साथ भ्रमणशील थी. क्षेत्र के हर एक गतिविधियों पर नजर डाले हुई थी. छोटी दीपावली को लेकर भी एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया. शहर के प्रतिष्ठित आभूषण दुकानों में रविवार को भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त दिखी. शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख बाजार में छोटी दीपावली को लेकर बाजार लगा था. कुछ महत्वपूर्ण बाजार में वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया गया था. पर्व के दृष्टिगत विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ज्वैलरी शॉप और मार्गों पर पुलिस पूरी तत्परता और सक्रियता के साथ मुस्तैद थी. मुख्य बाजारों में पुलिस पदाधिकारी करते रहे पैदल मार्च एचपी शिखर चौधरी के निर्देश पर धनतेरस एवं छोटी दीपावली के दिन पुलिस उपाधीक्षक सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी पैदल मार्च करते दिखे. सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित करते रहे. कई मुख्य मार्ग एवं बाजार को वन वे कर रखा था, ताकि लोगों को जाम की समस्या से जूझना ना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन