श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने मेले में सतत निगरानी का दिया निर्देश

Updated at : 05 Oct 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने मेले में सतत निगरानी का दिया निर्देश

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने मेले में सतत निगरानी का दिया निर्देश

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में चल रहे वार्षिक मेले का रविवार को कोढ़ा डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने निरीक्षण किया. उन्होंने मेला परिसर और आसपास के इलाकों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की. एसडीपीओ ने कोढ़ा पुलिस बल को निर्देश दिया कि मेले में किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी या अव्यवस्था न हो. चौकसी बरती जाय. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उन्होंने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार गश्त करने का भी आदेश दिया. एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गापूजा के अवसर पर कोढ़ा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना है. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले के मुख्य द्वार, पार्किंग क्षेत्र, दुर्गा मंदिर परिसर में विशेष निगरानी रखी जाय. ताकि किसी को भी असुविधा न हो. मेला आयोजन समिति के मेला मलिक मुकुंद मुरारी से बातचीत की और कहा कि यदि मेले के दौरान किसी प्रकार की समस्या, विवाद या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है तो तुरंत कोढ़ा पुलिस को सूचना दें. एसडीपीओ ने आम श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन