निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर का आयोजन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Apr 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर का आयोजन

निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर का आयोजन

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 45 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया. शिविर में पंचायत की मुखिया रीना देवी, लायंस हॉस्पिटल के चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे. इस दौरान मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया. मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने बताया कि शिविर विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयोजित किया गया था. मोतियाबिंद जैसी समस्या का समय रहते पहचान कर उनका निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने कहा अगर आंखें ठीक नहीं हों, तो रोजमर्रा के काम पढ़ना, लिखना, चलना-फिरना सब प्रभावित हो जाते हैं. अगर समय रहते ध्यान दिया जाए, तो कई आंखों की समस्याओं से बचा जा सकता है. इसलिए आंखों की देखभाल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन