फलका बाजार से स्कॉर्पियो चोरी, दो अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद

फलका थाना क्षेत्र के फलका बाजार से सोमवार की रात्रि एक स्कॉर्पियो वाहन को अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
फलका. फलका थाना क्षेत्र के फलका बाजार से सोमवार की रात्रि एक स्कॉर्पियो वाहन को अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. वाहन चोरी करते समय दो अज्ञात चोर बाजार में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. घटना को लेकर पीड़ित वाहन मालिक ने अज्ञात चोर के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है. पीड़ित वाहन मालिक नौशाद उर्फ मुन्ना फलका बाजार निवासी ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि वो नित्यदिन की तरह अपना स्कॉर्पियो वाहन घर के समीप पुरानी सेंट्रल बैंक के सामने सड़क किनारे खड़ी कर घर चला गया. खाना खाकर सपरिवार सोने चला गया. जब सुबह सोकर उठा और वाहन साफ करने आया तो उक्त स्थल पर वाहन नहीं था. जिसके बाद वाहन का काफी खोजबीन किये, लेकिन कुछ पता नहीं चला. खोजबीन के क्रम में बाजार में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे वाहन चोरी कर के ले जाते हुए दो अज्ञात व्यक्ति कैद हुआ है. मामले में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन मिला है. घटना की जांच -पड़ताल की जा रही है. क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




