9वीं व 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का शिड्यूल जारी

Published at :04 Mar 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
9वीं व 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का शिड्यूल जारी

9वीं व 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा को लेकर शिड्यूल जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

कटिहार. 9वीं व 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा को लेकर शिड्यूल जारी कर दी गयी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस आशय से संबंधित दिशानिर्देश दिया है. डीइओ को दिये गये दिशानिर्देश के अनुसार 11वीं कक्षा के लिए वार्षिक परीक्षा 17 से 25 मार्च तक चलेगी. जबकि नौवीं की वार्षिक परीक्षा 20 से 25 मार्च तक चलेगी. समिति ने प्रायोगिक परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी है. 11वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 26 से 27 मार्च तक आयोजित होगी. जबकि नौवीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 26 मार्च को होगी. समिति की ओर से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि 11वीं की वार्षिक परीक्षा के अंतर्गत सैद्धांतिक एवं प्रैक्टिकल परीक्षा के आयोजन के लिए गोपनीय एजेंसी द्वारा 10 से 13 मार्च तक प्रश्न पत्र संबंधित जिले के जिला शिक्षा कार्यालय में भेज दिया जायेगा. इसी अवधि में नौवीं कक्षा के लिए भी प्रश्न पत्र डीइओ कार्यालय में भेज दिया जायेगा. समिति ने कहा है कि परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि से पूर्व अपने जिला अंतर्गत सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान के प्रधान या उनके द्वारा प्राधिकृत प्रतिनिधि को अनिवार्य रूप से परीक्षा सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. समिति ने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा सामग्रियों की गोपनीयता भंग नहीं होनी चाहिए. अगर गोपनीयता भंग होती है तो संबंधित प्राचार्य पर कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन