आपसी विवाद में सरपंच पुत्र को पीटा, थाने में की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
आपसी विवाद में सरपंच पुत्र को पीटा, थाने में की शिकायत

आपसी विवाद में सरपंच पुत्र को पीटा, थाने में की शिकायत

विज्ञापन

बरारी सेमापुर ओपी थानान्तर्गत मोहनाचांदपुर पंचायत के सरपंच ईरशाद अली के 16 वर्षीय पुत्र अय्याज के साथ मारपीट कर घायल करने एवं रंगदारी कर मोबाईल व रुपया छीनने का मामला प्रकाश् में आया है. सरपंच ने सेमापुर थाना में लिखित आवेदन दिया है. उसने दर्शाया कि उसका पुत्र वह खेत पर ट्रेक्टर से खाना पहुंचाने जा रहा था. कुंडी घाट सड़क पर ट्रेक्टर के परिचालन को लेकर धूलकण उड़ रहा था. रौशन, मोनू कुमार सहित तीन युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ. उसी विवाद में आरोपी युवक ने उसे पीटकर घायल कर दिया है घटना में पीड़ित पक्ष से मोबाईल व रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है. इसके पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से सरपंच पुत्र को बरारी सीएचसी में लाया गया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया है. इस संदर्भ में सरपंच ने सेमापुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई करने की बात कही है. घटना बाबत थानाध्यक्ष रामशंकर ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन