अमदाबाद नगर जदयू अध्यक्ष बने संजीव कुमार साह

अमदाबाद नगर जदयू अध्यक्ष बने संजीव कुमार साह
अमदाबाद अमदाबाद नगर पंचायत के संजीव कुमार साह को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. संजीव कुमार साह को नगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर नगर पंचायत अमदाबाद के जदयू कार्यकर्ता व नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी. बुधवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने संजीव कुमार साह के आवास पर नव मनोनीत नगर अध्यक्ष संजीव कुमार साह को फूल माला पहनकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया. नवमनोनित जदयू के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार साह ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें साधुवाद दिया. कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी दी है. उसे बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा. कहा कि पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने की बात कही. साथ ही जदयू पार्टी में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण बताया. कहा कि अधिक से अधिक संख्या में जदयू पार्टी से युवाओं का जोड़ने की हर संभव प्रयास की जायेगी. अजहर आलम, पार्षद राजेंद्र प्रसाद साह, चंद्रदीप पासवान, युगल किशोर साह आदि लोगों ने नवमनोनित जदयू के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार साह को बधाई दी. जानकी यादव, कुंदन कुमार सिंह, समाजसेवी मनजीत सिंह, निर्मल झा, संतोष कुमार सिंह, बेचन दास, संतोष दास, शेख जोनी इत्यादि जदयू कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










