सफाई कर्मी की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत, फंदा से झूलता मिला शव

Updated:
विज्ञापन
सफाई कर्मी की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत, फंदा से झूलता मिला शव

नगर थाना क्षेत्र के झुलानिया मोड़ डहेरिया निवासी एक सफाई कर्मी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी, मंगलवार को उसका शव फंदे से झूलता मिला.

विज्ञापन

कटिहार. नगर थाना क्षेत्र के झुलानिया मोड़ डहेरिया निवासी एक सफाई कर्मी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी, मंगलवार को उसका शव फंदे से झूलता मिला. परिजन एवं सहयोगी उसे उतारकर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमन मल्लिक एनजीओ की ओर से निगम क्षेत्र में सफाई कर्मी का काम करता था. उसकी पत्नी अंजली देवी रक्षाबंधन में अपने मायके गयी हुई थी. घर में वह अकेला था. सुबह उसके फंदा से झूलने की सूचना मिली. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन एवं उसके सगे-संबंंधी व दोस्त कमरे में पहुंचा, तो देखा कि वह फंदे से लटक रहा है. उसका पैर जमीन से सटा हुआ है. इसलिए परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन