सेल टैक्स विभाग की छापेमारी से व्यावसायों में हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
सेल टैक्स विभाग की छापेमारी से व्यावसायों में हड़कंप

सेल टैक्स विभाग की छापेमारी से व्यावसायों में हड़कंप

विज्ञापन

आजमनगर आजमनगर मुख्य बाजार में टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है. आजमनगर मुख्य बाजार स्थित संचालित एक मेराज आलम के टिन दुकान में सेल टैक्स का छापा पड़ा है. छापेमारी टीम में शामिल सभी अधिकारियों द्वारा सभी दस्तावेजों की बारीकियों से जांच करते दिखे. सेल टैक्स के अधिकारियों ने करीब 4 घंटों से दुकान के खरीद बिक्री, रेस्टर को खंगाला. साथ ही दुकान में रखे सामानों का मिलान करते रहे. आजमनगर बाजार स्थित मेराज आलम टिन दुकान के स्टॉक में टैक्स से संबंधित अंतर मिला है. साथ ही डाटा प्राप्त हुआ है. जिस पर फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही बताया जा सकता है. घंटों तक छापेमारी जारी थी. राज्य कर संयुक्त आयुक्त नरगिस डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में दोपहर करीब 1:00 बजे छापेमारी शुरू हुई सेल टैक्स की टीम आजमनगर स्थित मेराज आलम के टिन दुकान में पहुंची और अपना परिचय बताया. इसके बाद जांच पड़ताल शुरू हो गई. दुकान के सभी कागजात, बिल, नए पुराने कैश मेमो, स्टॉक रजिस्टर सहित उन सारे कागजातों की मांग की गई. जिसमें खरीद बिक्री और स्टॉक से जुड़ी जानकारियां दर्ज की जाती है. जांच की सूचना बाजारों में फैल गई. जिससे देखते ही देखते पूरा बाजार बंद होना शुरू हो गया. बाजार के अन्य दुकानदार अपना दुकान का शटर बंद कर रोड पर इधर-उधर घूमते नजर आये.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन