बेसहारा व जोखिम में जीवन यापन करने वाले बच्चों की पहचान करेगी साथी समिति

बेसहारा व जोखिम में जीवन यापन करने वाले बच्चों की पहचान करेगी साथी समिति
कटिहार स्थानीय वृहद आश्रय गृह के प्रशासनिक भवन में शनिवार को ””साथी”” समिति के सभी सदस्यों के साथ ओरिएंटेशन एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा प्राप्त मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप आयोजित की गयी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के उपेक्षित एवं बेसहारा बच्चों की पहचान कर उन्हें आधार नामांकन विधिक सहायता एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को सुचारू रूप से क्रियान्वित करना है. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमन्त कुमार त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमलेश सिंह दियु, जिला बाल संरक्षण इकाई सहायक निदेशक अमरेश कुमार सिविल सर्जन डॉ जितेन्द्रनाथ सिंह एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) रविन्द्र प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित हितधारक भी कार्यक्रम में उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत में बालिका गृह इकाई एक एवं दो तथा बाल गृह इकाई एक एवं दो का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के पश्चात “साथी ” समिति की बैठक एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया. जिसमें समिति की भूमिका, कार्यप्रणाली एवं लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा की गयी. जानकारी दी गयी कि बेसहारा एवं जोखिम में जीवन यापन कर रहे बच्चों की पहचान करने, बच्चों का आधार नामांकन सुनिश्चित करने, उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनका पुनर्वास सुनिश्चित करने तथा संबंधित विभागों के सहयोग से एक संरचित सहायता प्रणाली विकसित करने आदि कार्य साथी समिति को करनी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




