ग्रामीण विकास मंत्री ने नव निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया

Updated at : 24 May 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंत्री ने नव निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया

ग्रामीण विकास मंत्री ने नव निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया

विज्ञापन

कटिहार ग्रामीण विकास मंत्री सरवन कुमार ने कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत स्थित एक नव निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया. मंत्री सरवन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गांवों में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना एक बड़ा बदलाव है. इन मैदानों से ग्रामीण इलाकों के छात्र-छात्राएं एवं युवा खेलों में भागीदारी कर शारीरिक रूप से सशक्त बन सकेंगे. अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे. उन्होंने कहा कि गांवों में पहले खेलों के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी. लेकिन अब सरकार ने इस कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के चलते विकास कार्यों में तेजी आई है. उन्होंने कहा, अगर आज से 25 वर्ष पूर्व की स्थिति से तुलना की जाए तो कटिहार जैसे पिछड़े जिलों में अब बेहतर सड़कों, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ है. उद्घाटन समारोह के दौरान बरारी विधायक विजय सिंह ने खेल मैदान पर बास्केटबॉल खेलकर स्थानीय युवाओं को प्रेरित किया. कार्यक्रम में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रमणिकांत सूरज, जिला परिषदध्यक्ष रश्मि सिंह, भाजपा-जदयू के कई कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन