सिवान में लूटे चार लाख का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :02 Apr 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
सिवान में लूटे चार लाख का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

सिवान में लूटे चार लाख का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने सिवान जिले के तीन अलग-अलग मामलों में छिनतई की गयी 4 लाख राशि बरामद कर ली है. पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपित अमर कुमार पिता बैजनाथ पासवान, कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज, वार्ड नं-01 को गिरफ्तार कर सिवान पुलिस को सौंप दिया. सिवान जिले में पचरुखी सराय थाना और मुफ्फसिल महादेवा थाना क्षेत्र में लूटपाट की तीन घटनाएं हुई थी. पुलिस जांच के बाद पता चला कि इन वारदातों में कटिहार जिले का एक अपराधी शामिल था. कोढ़ा थाना पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अमर कुमार को धर दबोचा और उसके पास से 4 लाख रुपये बरामद कर लिया. पचरुखी सराय थाना, सिवान कांड संख्या 151/25 छिनतई राशि 1,75,000, मुफ्फसिल महादेवा थाना सिवान कांड संख्या 138/25 छिनतई राशि 1,75,000, मुफ्फसिल महादेवा थाना, सिवान, कांड संख्या 142/25 छिनतई राशि 50,000 राशि अमर कुमार, पिता बैजनाथ पासवान को गिरफ्तार कर छिनतई राशि बरामद कर सिवान पुलिस को सौंप दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन