आरपीएफ ने तीन मूल मंत्र पर किया सुरक्षा संवाद

Updated at : 17 May 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
आरपीएफ ने तीन मूल मंत्र पर किया सुरक्षा संवाद

आरपीएफ ने तीन मूल मंत्र पर किया सुरक्षा संवाद

विज्ञापन

कटिहार आरपीएफ कटिहार कार्यालय ईस्ट में शनिवार को सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे की संपत्ति एवं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर किया गया. आरपीएफ का सेवा ही संकल्प है, इसी उद्देश्य से सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता आरपीएफ निरीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने की. इस दौरान कार्यालय प्रभारी सह निरीक्षक ने तीन मूल मंत्र समारोह में उपस्थित आरपीएफ पदाधिकारी, कांस्टेबल को दिये. तीन मूल मंत्र मेंआत्म मंथन, संवाद एवं सुधार पर आरपीएफ को फोकस करने को कहा. उन्होंने कहा कि अब तक हमने क्या किया हमारी कार्यशैली कैसी रही इस पर आत्म मंथन करने की आवश्यकता है. उसके बाद संवाद, हमें हर मसले पर एक दूसरे से संवाद करनी चाहिए ताकि उसे मसले का हल निकलें. इसके अतिरिक्त सुधार जो अति आवश्यक है अगर हमसे सुरक्षा के दौरान किसी प्रकार की गलती हो गई है तो उसे सुधार कर हम कर्तव्य निर्वहन बेहतर तरीके से कर सकते हैं. इस मूल मंत्र से सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा में भी बेहतर सुधार हो सकते हैं. आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि सुरक्षा सम्मेलन का उद्देश्य रेलवे संपत्ति की सुरक्षा एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा बेहतर हो. इस मौके पर कल 47 पुलिस पदाधिकारी सम्मिलित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन