आरपीएफ ने चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपित को किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jan 2025 7:00 PM
आरपीएफ ने चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपित को किया गिरफ्तार
कटिहार कटिहार आरपीएफ ने प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चलाकर चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को रेल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरपीएफ निरीक्षक सह कटिहार ईस्ट आरपीएफ कार्यालय प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ ने सीपीडीएस की टीम के साथ रविवार को रेलवे प्लेटफार्म पर सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान आरपीएफ ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा तथा उसकी तलाशी ली. इस क्रम में उसके पास से एक चोरी का मोबाइल बरामद किया. आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित रोहित कुमार स्वर्णकार पिता पांचू स्वर्णकार ढोलबज्जा जिला भागलपुर निवासी को गिरफ्तार कर उसे कटिहार रेल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










