सड़क किनारे लगा सरकारी हैंडपंप खराब, पानी को लेकर तरस रहे राहगीर

Updated:
विज्ञापन
सड़क किनारे लगा सरकारी हैंडपंप खराब, पानी को लेकर तरस रहे राहगीर

सड़क किनारे लगा सरकारी हैंडपंप खराब, पानी को लेकर तरस रहे राहगीर

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत के वार्ड संख्या 11 पीपरा गांव में सड़क किनारे पीएचडी विभाग के तहत लगे सरकारी हैंडपंप खराब हो जाने से भीषण गर्मी में ग्रामीणों व राहगीरों को पानी की एक बूंद को लेकर तरसना पड़ रहा है. खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. निरंजन कुमार, तारणी प्रसाद, शंकर साह, विक्रम कुमार सहनी, आसानी देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि पीएचडी विभाग सड़क किनारे लगे सरकारी हैंडपंप कई महीनों से खराब है. देखरेख के अभाव में सड़क किनारे व गांव में लगे दर्जनों हैंडपंप व चापाकल खराब पड़े हुए हैं. आमलोगों व राहगीरों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है. इस भीषण गर्मी में लगे हैंडपंप व चापाकल शोभा की वस्तु बनकर लोगों का मुंह चिढ़ा रही है. पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए सरकार द्वारा लगाये गये दर्जनों सरकारी हैंडपंप व चापाकल मरम्मत के अभाव में जर्जर हो रहा है. खराब पड़े इन चापाकलों को देखने वाला कोई नहीं है. प्रशासन और संबंधित विभाग का रवैया भी इस समस्या के प्रति उदासीन है. जबकि जिला प्रशासन प्रति वर्ष इसे ठीक करने का दावा करती है, बावजूद इस भीषण गर्मी में राहगीरों को पानी पीने के लिए गांव में लोगों का घर आंगन ताकना झांकना पड़ता है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन