पीएम ग्राम सड़क योजना से बना रोड कुछ ही महीनों में जर्जर

Updated:
विज्ञापन
पीएम ग्राम सड़क योजना से बना रोड कुछ ही महीनों में जर्जर

पीएम ग्राम सड़क योजना से बना रोड कुछ ही महीनों में जर्जर

विज्ञापन

– ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल कोढ़ा प्रखंड के चंदवा पंचायत के भदइया रमना चौक से चुरली घाट तक हाल ही में बनी सड़क चंद महीनों में ही बदहाल हो गई है. सड़क की परत उखड़ने लगी है और गिट्टी जगह-जगह बिखर रही है. जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि नई सड़क की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि निर्माण कार्य में निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया गया है. लोगों का यह भी आरोप है कि इस मार्ग की पुरानी सड़क बेहतर स्थिति में थी. लेकिन नई सड़क अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी. चंदवा पंचायत के मुखिया फारूख आजम ने बताया कि सड़क की मौजूदा स्थिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संदेह उत्पन्न करती है. उनके अनुसार, सड़क की सतह बहुत कम समय में उखड़ने लगी है, जो दर्शाता है कि निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया. सड़क किनारे लगे बोर्ड के अनुसार, यह निर्माण कार्य विनोदपुर से बंगाली टोला तक कराया गया है तथा संवेदक के रूप में उमाकांत सिंह का नाम अंकित है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो आवागमन और अधिक कठिन हो जायेगा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन