धीमी गति से हो रहा सड़क व नाले का निर्माण, सड़क पर जलजमाव

Updated at : 02 Jun 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
धीमी गति से हो रहा सड़क व नाले का निर्माण, सड़क पर जलजमाव

धीमी गति से हो रहा सड़क व नाले का निर्माण, सड़क पर जलजमाव

विज्ञापन

कटिहार वार्ड नंबर 26 चौधरी मोहल्ला बड़ी मस्जिद के पास वाली सड़क पर नाला निर्माण किया जा रहा है. हैरत की बात यह है कि यह नाला निर्माण को लेकर अब तक डेढ़ महीने से ऊपर हो गया है. लेकिन निर्माण के कार्य में गति नहीं है. इस कारण सड़क पर नाला का गंदा पानी पिछले महीना भर से ऊपर से सड़क पर ही बह रहा है. जिससे सड़क पर आवागमन करने में लोगों को घोर परेशानी उठानी पड़ रही है. स्थानीय दुकानदार इस कछुए जैसी चाल से नाला निर्माण को देखकर काफी आक्रोशित है. शहर के पटेल चौक से लेकर बाजार समिति जाने वाली यह मुख्य सड़क है. स्थानीय निवासी अरबाज, रियाज, एहसान, इमरान, नन्नू आदि ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से नगर निगम की ओर से नाला का निर्माण किया जा रहा है. जो पूर्व में नाला था उसे तोड़ दिया गया है. नाला हो या सड़क सभी को तोड़कर मलवा को सड़क किनारे रख दिया गया है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां पर सड़क और नाला का दोनों का निर्माण होना है. लेकिन फिलहाल अभी नाला का निर्माण किया जा रहा है. लेकिन निर्माण कार्य की गति ऐसी है कि पिछले डेढ़ महीने से 20 मीटर की भी नाला का निर्माण नहीं हो पाया है. सिर्फ पिछले नाला को तोड़कर सभी के घरों के गंदा पानी को बंद कर दिया गया. जिस कारण से सभी के घर का नाला का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. इस सड़क पर से लोगों का रोजाना बड़ी संख्या में आवागमन होता है. लोग काफी परेशान होते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी रात के अंधेरे में होती है. सड़क पर पानी रहने से कई बार लोग रात के अंधेरे में यहां पर दुर्घटनाग्रस्त भी हो गये हैं. स्थानीय निवासियों ने मांग कि की जल्द से जल्द सड़क व नाला का निर्माण को पूरा किया जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन