राजद की ओर से मनिहारी में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Updated at : 09 May 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
राजद की ओर से मनिहारी में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजद की ओर से मनिहारी में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विज्ञापन

मनिहारी राजद की ओर से सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया. मनिहारी नगर के धर्मशाला में यह आयोजन किया गया. इसकी अधयक्षता राजद नगर अध्यक्ष सहदेव यादव ने की. कार्यक्रम में पूर्व सांसद अली असरफ फातमी, मुख्य पार्षद सह राजद युवा प्रदेश महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव, राजद जिलाध्यक्ष इसरत प्रवीण, पूर्व विधायक अंजार नईमी मुख्य रूप से उपस्थित थे. पूर्व सांसद अली असरफ फातमी ने कहा की राजद की सरकार बननी तय है. तेजस्वी यादव का पहली प्राथमिकता महिलाओं के उत्थान करना है. जिसमें माई बहन मान योजना का लाभ सबसे पहली स्थान पर है. सभी वर्ग के लोगों को चार सौ के जगह पंद्रह सौ पैंशन मिलेगा. दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त में दिया जायेगा. उन्होंने कहा की एक हजार की जगह पांच सौ रूपये में गैस सिलेंडर मिलेगा. राजद युवा प्रदेश महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने कहा कि सभी महिलाओं से एक जुट होकर तेजस्वी यादव को सीएम बनाने का अपील की. उन्होंने कहा की तेजस्वी यादव जुमलेबाजी नहीं करते है. उन्होंने जनता से किये गये वादा को पुरा करते है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को पांच साल का मौका यदि मिलता है तो बिहार विकास के मामले में सभी राज्यों को पीछे छोड़ देगा. उन्होंने कहा कि यहां की सबसे बड़ी समस्या पलायन का है. इस समस्या को सरकार बनते ही रोका जायेगा. युवाओं को राजेगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम होगा. मौके पर राजद पंचायती राज प्रकोश्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, डाॅ विपिन कुमार, अमदाबाद अध्यक्ष कर्पूरी ठाकुर, मनिहारी अध्यक्ष विनय सिंह, गोखुलानंद यादव, सरोज यादव, तोफेज, गजेन्द्र यादव, कून्दन यादव, कन्हैया पासवान, मुकेश कुमार, जुबैर, नीरज कुमार निराला, सुदामा सिंह आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन