भाजपा कार्यकारिणी समिति की बैठक में एनडीए की जीत जीत का संकल्प

Updated at : 24 May 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकारिणी समिति की बैठक में एनडीए की जीत जीत का संकल्प

भाजपा कार्यकारिणी समिति की बैठक में एनडीए की जीत जीत का संकल्प

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के भमरैली पंचायत अंतर्गत चौक के समीप भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल विश्वास के आवास पर शनिवार को भाजपा की प्रखंड कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गयी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह कदवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष आलोक मंडल, प्रेम प्रकाश, भाजपा पंचायती राज के जिला जिला संयोजक सूरज कुमार साह बैठक में मुख्य रूप से सम्मिलित हुए. भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मंच संचालन भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरेश मंडल ने की. प्रखंड के भाजपा कार्य समिति सदस्य समेत बूथ अध्यक्ष ने हिस्सा लिया. भाजपा कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए एमएलसी ने कहा कि यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर है. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष ग्रामीणों से मिलकर कार्य करेंगे. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए विजय बनाने का संकल्प मंत्र दिया. भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव करीब है. बूथ अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं साथ ही पूर्व बूथ अध्यक्षो के साथ मिलकर चुनाव के लिए तैयार हो जाय. भाजपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ चंद्रभूषण ठाकुर ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को जितने को आह्वान किया. इस अवसर पर भाजपा प्रखंड महामंत्री संतोष कुमार साह, राजकुमार मिश्रा, भाजपा उपाध्यक्ष हरिमोहन सिंह, शिवशंकर रौनियार, पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह, रामप्रसाद महतो, गजानंद मंडल, कन्हैया विश्वास, नागेश्वर झा, भाजपा पंचायत अध्यक्ष संतोष गुप्ता, भाजपा नेता दीपक गुप्ता, शिवधारी केवट, मनोज ठाकुर, सरपंच संजीव मंडल, दिनेश मंडल, प्रकाश हसदा, भाजपा महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रेशमी देवी, अजीत मंडल, विशाल शर्मा, विनोद मंडल, श्याम कांत झा, बेचन शर्मा, बूथ अध्यक्ष बबलू शर्मा, बसंत चौहान, आदिनाथ केवट, संतोष दास, संजीव विश्वास, गुड्डू विश्वास, महेश चौधरी सहित के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन