जातीय जनगणना कराने के निर्णय पर रालोमो ने निकाला आभार यात्रा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 May 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
जातीय जनगणना कराने के निर्णय पर रालोमो ने निकाला आभार यात्रा

जातीय जनगणना कराने के निर्णय पर रालोमो ने निकाला आभार यात्रा

विज्ञापन

कटिहार राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर जातीय जनगणना कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क़े प्रति आभार प्रकट करते हुए आभार यात्रा निकाली गयी. शनिवार को पार्टी क़े जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद के नेतृत्व में शहर के राजेंद स्टेडियम से शहीद चौक तक रालोमो कार्यकर्ता ने आभार यात्रा निकाल कर केंद्र सरकार क़े इस निर्णय के पक्ष में आभार प्रकट किया है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि रालोमो सुप्रीमो क़े निर्देश पर पुरे बिहार में पार्टी की ओर से आभार यात्रा निकली गयी है. उन्होंने कहा कि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा सदन क़े बाहर एवं सदन क़े अंदर जातीय जनगणना कराने क़े लिए संघर्षरत थे. हाल में हुए बाल्मीकि नगर चिंतन शिविर में भी प्रस्ताव पारित कर देश भर में जातीय जन गणना कराने की मांग की थी. भारत सरकार ने पार्टी की मांग को स्वीकार कर ली है. जिसके लिए हम सभी प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते है. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, प्रदेश सचिव पिंकू कुमार, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष मेहता, कटिहार प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सिंह, हसनगंज प्रखंड अध्यक्ष विमल साह, मनसाही प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तपेश्वर सिंह, आईटी सेल जिला जिला अध्यक्ष नागमणी राजा, युवा नेता महेंद्र राय, गौतम ठाकुर, कमलेश पासवान, सुभाष मेहता, ब्रजेश मेहता, शंकर सिंह आदि पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन