ePaper

ओलंपिक खेलों में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक बने कटिहार के राजीव व स्मिता

Updated at : 31 Jul 2024 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव व पूर्व सचिव राजीव सिंह पूर्व मध्य रेलवे में सीआइटी के पद पर पटना में है कार्यरत

विज्ञापन

कटिहार. बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव स्मिता कुमारी व पूर्व सचिव राजीव कुमार सिंह फ्रांस के पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक बनाये गये हैं. बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार की सचिव स्मिता कुमारी व पूर्व सचिव सह चेयरमैन यूथ कमीशन, (बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) राजीव कुमार सिंह पर्यवेक्षक के रूप में दोनों 30 जुलाई को पेरिस ओलंपिक के लिए रवाना हुए. बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस संबंध में दोनों को पत्र भेजा था. यह जानकारी बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के पूर्व सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि वे फ्रांस के पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक के रूप में हिस्सा लेंगे. मालूम हो कि राजीव कुमार सिंह कबड्डी खिलाड़ी हैं और दोहा एशियाड में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पुरुष टीम के सदस्य रह चुके हैं. दो टर्म तक वे बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रहे और हाल ही में चुनाव कर उनकी जगह स्मिता कुमारी बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव बनी हैं. मालूम हो कि राजीव सिंह कटिहार के रहने वाले है. वर्तमान में राजीव कुमार सिंह पूर्व मध्य रेलवे में सीआईटी के पद पर पटना जंक्शन पर कार्यरत हैं. स्मिता कुमारी और राजीव कुमार सिंह को तारकिशोर प्रसाद पूर्व उप मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार, बिहार सरकार के खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के पदाधिकारियों और बिहार के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन