राजधानी एक्सप्रेस को मिली नई एलएचबी कोच

Updated at : 12 May 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस को मिली नई एलएचबी कोच

राजधानी एक्सप्रेस को मिली नई एलएचबी कोच

विज्ञापन

कटिहार डिब्रूगढ़ से कटिहार होकर दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की बेहतर व सुरक्षित सफर को लेकर एलएचबी कोच लगाया गया है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 20503 डिब्रूगढ़-कटिहार- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के मौजूदा लिंके हॉफमैन बुश एलएचबी रेक को 10 मई से नये एलएचबी रेक से बदल दिया है. शामिल किए गये इस नए रेक में नए इंटीरियर, सौंदर्य और सस्पेंशन सिस्टम हैं. जिससे यात्रियों के लिए एक सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी. यह अपग्रेड भारतीय रेलवे के रोलिंग स्टॉक को आधुनिक बनाने और अपने प्रीमियम ट्रेन सेगमेंट में विश्व स्तरीय सेवाएं देने के निरंतर प्रयासों के अनुरूप है. डिब्रूगढ़- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पूर्वोत्तर क्षेत्र और राष्ट्रीय राजधानी के बीच एक महत्वपूर्ण मार्ग के रूप में सेवा प्रदान करती है. जो बड़े पैमाने पर यात्रियों को सुविधा प्रदान करती है. कारखाना से हाल ही में तैयार किया गया यह नया रेक, पुराने रेक के स्थान पर लगाया गया है. जो कई वर्षों से सेवा में था और समय के साथ प्राकृतिक रूप से खराब हो गया था. साज-सज्जा, यात्री सुविधाओं और संरक्षा सुविधाओं के लिए नवीनतम मानकों के अनुसार निर्मित, नया रेक बेहतर विश्वसनीयता, बेहतर यात्रा आराम और समग्र रूप से बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करता है. जो नए रेक की ताजगी और बेहतर रखरखाव के कारण है. जबकि समग्र कोच डिजाइन और तकनीक काफी हद तक समान है. कहते हैं अधिकारी डिब्रूगढ़- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को नए एलएचबी रेक से संयोजित करना न केवल एक प्रतिस्थापन है. बल्कि रेलवे सेवा में उत्कृष्टता के प्रति एनएफआर की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन