फलका में बारिश बनी आफत, मक्का की फसल बर्बाद, किसान रो रहे हैं खून के आंसू

Updated at : 27 May 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
फलका में बारिश बनी आफत, मक्का की फसल बर्बाद, किसान रो रहे हैं खून के आंसू

प्रखंड में सोमवार की रात को हुई मूसलाधार बारिश ने जहां आमलोगों को गर्मी से राहत पहुंचायी. वहीं किसानों के लिए यह बारिश आफ़त बनकर आयी.

विज्ञापन

फलका. प्रखंड में सोमवार की रात को हुई मूसलाधार बारिश ने जहां आमलोगों को गर्मी से राहत पहुंचायी. वहीं किसानों के लिए यह बारिश आफ़त बनकर आयी. खासकर मक्का फसल की तैयारी में जुटे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. जानकारी के अनुसार, किसान इन दिनों रबी फसल की तैयारी में जोर-शोर से लगे हुए हैं. मक्का की कटाई के बाद किसान खुले मैदान में फसल सुखाने का काम कर रहे थे, लेकिन अचानक हुई मूसलाधार बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. खुले में रखे मक्के भीग कर सड़ने लगे हैं. इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है. वहीं नुकसान मक्का के फ़सल को देख किसान हताश व परेशान है. किसान अपनी मेहनत की इस बर्बादी को देखकर बेहद निराश और चिंतित है. मक्का किसान असहाब आलम, बद्री, एहतासाम आलम, हसीब, मूसा, इरसाद आलम, असजद आलम बताते है हम लोग मक्का फ़सल को थ्रेसिंग कर मैदान में सुखाने का कार्य कर रहे थे. अचानक सोमवार की रात मूसलाधार बारिश ने मक्का के फ़सल को जलमग्न कर दिया. जिससे फ़सल सड़ने के कगार पर आ गया. इससे हमलोगों को काफी नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन