रेलवे ने माल अनलोडिंग में 2.37% की वृद्धि की दर्ज

Updated:
विज्ञापन
रेलवे ने माल अनलोडिंग में 2.37% की वृद्धि की दर्ज

रेलवे ने माल अनलोडिंग में 2.37% की वृद्धि की दर्ज

विज्ञापन

कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार सहित अन्य रेल मंडल में माल अनलोडिंग कार्यों में लगातार वृद्धि दर्ज कर रहा है. जुलाई माह के महीने में मालगाड़ियों के कुल 1081 रेक अनलोडिंग किए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.37% की अत्यधिक वृद्धि है. माल परिवहन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पूर्वोत्तर राज्यों की आवश्यकताओं को पूरा करता है. जुलाई माह में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल के क्षेत्राधिकार एवं पश्चिम बंगाल में 212 रेक और बिहार में 146 रेक भी अनलोड किए गये. असम में कुल 590 रेक अनलोड किए गए, जिनमें से 267 रेक द्वारा आवश्यक सामग्रियों का परिवहन किया गया. इसी अवधि के दौरान त्रिपुरा में 89 रेक, नागालैंड में 15 रेक, अरुणाचल प्रदेश में 09 रेक, मणिपुर में 14 रेक तथा मेघालय और मिजोरम में 03-03 रेक अनलोड किए गये. आवश्यक एवं अन्य वस्तुओं की निरंतर आपूर्ति क्षेत्र में दैनिक जीवन को बनाए रखने और पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रमुख खंडों में दोहरीकरण परियोजनाओं की त्वरित पूर्णता ने माल की आवक और जावक दोनों परिवहन को काफी हद तक सुदृढ़ किया है, जिससे वस्तुओं का तेजी से और अधिक कुशलता से परिवहन संभव हो सका है. इस बुनियादी ढांचे के उन्नयन ने जोन में माल अनलोडिंग में हो रही लगातार वृद्धि में सीधा योगदान दिया है. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन