रेलवे ने बुनियादी संरचनाओं का किया आधुनिकीकरण

Published by :RAJKISHOR K
Published at :10 Apr 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ने बुनियादी संरचनाओं का किया आधुनिकीकरण

रेलवे ने बुनियादी संरचनाओं का किया आधुनिकीकरण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने असम, बिहार व पश्चिम बंगाल में रेलवे संरक्षा को मजबूत करने और बुनियादी संरचना को उन्नत करने में उल्लेखनीय प्रगति की है. अप्रैल 2024 से मार्च, 2025 की अवधि में एनएफ रेलवे के कटिहार एवं अन्य रेल मंडल में रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी), रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) लो हाइट सबवे (एलएचएस), अवैध पारगमन बंद करना और नियोजित डायवर्जन को सम्मिलित करने के साथ 28 मानवयुक्त समपार (एमएलसी) को समाप्त कर दिया. इसके अतिरिक्त इस अवधि के दौरान 11 आरओबी और 26 आरयूबी के निर्माण ने कनेक्टिविटी में सुधार किया है. सड़क एवं रेल परिवहन दोनों के लिए सुचारू, भीड़-भाड़ से मुक्त आवाजाही सुनिश्चित की है. एनएचआई राज सरकार व उन एजेंसियों के साथ कर रही है कार्य उक्त बुनियादी संरचनाओं के अपग्रेड का कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), रेलवे मंडलों, निर्माण विंग और डिपॉजिट एजेंसियों जैसी विभिन्न एजेंसियों द्वारा राज्य सरकारों एवं अन्य स्टेकधारकों के साथ मिलकर किया गया है. प्रत्येक परियोजना की योजना यातायात परिमाण और स्थानीय आवश्यकताओं के गहन आकलन के आधार पर बनाई गयी. उच्च-यातायात वाले स्थानों को बेहतर सुरक्षा और निरंतर संपर्क सुनिश्चित करने के लिए अच्छी तरह से संरचित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) से सुसज्जित किया गया. इसके विपरीत, कम यातायात वाले स्थानों को संसाधनों के कुशल उपयोग करने के लिए सीधे तौर पर बंद कर प्रबंधित किया गया. कहते हैं अधिकारी पूर्वोत्तर भारत में परिवहन परिदृश्य को बदलना शुरू कर दिया है. उल्लेखनीय लाभों में दुर्घटनाप्रवण समपारों का उन्मूलन, सड़क पर भीड़ और यात्रा विलंब में कमी, निर्बाध ट्रेन परिचालन और लॉजिस्टिक एवं यात्री आवागमन में समग्र सुधार शामिल हैं. इसके अलावा, इन कार्यों ने क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं, विशेष रूप से दूरदराज और सीमावर्ती जिलों में पहुंच में सुधार और सुगम माल परिवहन को सक्षम कर प्रत्यक्ष प्रभाव डाला है. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन