नौ लीटर शराब के साथ एक रेल कर्मी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नौ लीटर शराब के साथ एक रेल कर्मी गिरफ्तार

नौ लीटर शराब के साथ एक रेल कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार उत्पाद विभाग की टीम ने आरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर एक रेल कर्मी को नौ लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कटिहार आरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से वीआईपी रेलवे गेट के समीप चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एसएसई वर्क्स लाइन में कार्यरत एक रेल कर्मी मनोज कुमार मेहता फिटर-III को नौ लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि बरामद शराब का बाजार मूल्य 10940 रूपए है. गिरफ्तार आरोपित को कटिहार उत्पाद विभाग टीम को सुपूर्द कर दिया है. इस संदर्भ में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार रेलकर्मी मनोज कुमार मेहता के विरुद्ध कांड दर्ज कर उत्पाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन