12 से 14 अप्रैल को आयोजित होगी रेल मेला

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 Apr 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
12 से 14 अप्रैल को आयोजित होगी रेल मेला

12 से 14 अप्रैल को आयोजित होगी रेल मेला

विज्ञापन

– बिहार बंगाल व असम के कलाकार अपनी कला का करेंगे उत्कृष्ट प्रदर्शन कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल में आयोजित रेल मेल 2025 आयोजित होने जा रहा है. उक्त बात की जानकारी कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने दी. उन्होंने बताया कि12,13 एवं 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय रेल महोत्सव न केवल रेलवे कर्मचारी व उनके परिवारों के लिए बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए उत्साह जनक व अविस्मरणीय आयोजन सिद्ध होगा. रेल मेला 2025 में देश भर के प्रसिद्ध कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेगी. बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका प्रिया मलिक, बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका श्याम शैलजा झा, दार्जिलिंग के प्रतिभावन कलाकार साइमन सेवा टीम, असम की प्रसिद्ध गायिका निहारिका दत्ता, बिहार के लोक प्रिय हास्य कलाकार राज सोनी, संचित बसु एवं उनकी टीम द्वारा नृत्य नाटिका, बिहू नृत्य, तथा झरनी एवं झिझिया जैसे पारंपरिक लोक नृत्य, किलकारी बाल भवन, धीरज बैंड पटना को तीन दिनों की प्रस्तुतियां देने का अवसर दिया गया है. इसके अलावा चुनिंदा स्थानीय कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है. रेल मेला में विभिन्न विभागीय स्टॉल के साथ-साथ क्षेत्रीय शिल्प हस्तकला और खान-पान की झलक दिखाने वाले वाणिज्यिक इंस्टॉल एवं फूड कोर्ट्स भी लगा जायेंगे. मिथिला पेंटिंग, बंगाल की कलाकृतियां असम के बांस उत्पादन बिहार के पारंपरिक व्यंजन व अन्य हस्तलिप का आयोजन इस मेले में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन