बारसोई में बिना लाइसेंस की चल रही दवा दुकान पर हुई छापेमारी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 May 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई में बिना लाइसेंस की चल रही दवा दुकान पर हुई छापेमारी

बारसोई में बिना लाइसेंस की चल रही दवा दुकान पर हुई छापेमारी

विज्ञापन

– जागरूक ग्रामीण ने ऑनलाइन की गयी शिकायत पर हुई कार्रवाई बारसोई प्रखंड के चांदपाड़ा पंचायत के बालूपाड़ा हाट में अवैध रूप से चल रहे दवा दुकान पर शनिवार को औषधि निरीक्षक ने पूरी टीम के साथ छापेमारी की. जिसमें दुकान में किसी तरह के ड्रग लाइसेंस नहीं पाये गये तथा दवा भी अवैध रूप से पायी गयी. छापेमारी टीम में औषधि निरीक्षक अनुपम दास, खुर्शीद आलम, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार आदि शामिल रहे. उन्होंने कहा कि किसी जागरूक नागरिक के द्वारा अवैध रूप से चल रहे दवा दुकान की शिकायत ऑनलाइन की गई थी. जिस पर संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गयी. जिसमें दुकान पूरी तरह से अवैध पाया गया. उन्होंने कहा कि दुकान में रखे दवा को जब्त कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को जांच रिपोर्ट भेजी जा रही है. इस कार्रवाई से अवैध रूप से दवा का व्यवसाय कर रहे लोगों में हड़कंप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन