छापेमारी विवाद ने पकड़ा तूल: जिप सदस्य के समर्थन में सड़क पर उतरे ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
छापेमारी विवाद ने पकड़ा तूल: जिप सदस्य के समर्थन में सड़क पर उतरे ग्रामीण

छापेमारी विवाद ने पकड़ा तूल: जिप सदस्य के समर्थन में सड़क पर उतरे ग्रामीण

विज्ञापन

– बिजली विभाग की प्राथमिकी के खिलाफ प्रदर्शन, जेई पर कार्रवाई व प्राथमिकी वापसी की मांग बारसोई आबादपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ की गयी छापेमारी से उपजे विवाद में अब ग्रामीणों की भी इंट्री हो गई है. शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम के समर्थन में एकजुट होकर सड़क पर उतर आये और विद्युत विभाग व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने गुलजार आलम पर दर्ज प्राथमिकी को झूठा बताते हुए इसे वापस लेने तथा संबंधित जेई को निष्कासित करने की मांग की. क्या है पूरा मामला ज्ञात हो 18 मार्च 2026 को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की थी. जेई आफताब आलम अंसारी ने जिला परिषद सदस्य गुलजार हुसैन (आलम) सहित अन्य लोगों पर जानलेवा हमला, मारपीट और 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए 19 मार्च को आबादपुर थाना में कांड संख्या 34/2026 दर्ज कराया था. विद्युत विभाग के अनुसार, अवैध कनेक्शन काटने के दौरान टीम पर हमला किया गया. गला दबाकर मारपीट की गई तथा पत्थरबाजी भी हुई. आरोपितों द्वारा जबरन पैसे लेने और जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही गई है. दूसरा पक्ष: महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप इसी घटना से जुड़ा दूसरा पक्ष भी सामने आया है. पाकाटोला की निवासी रोजी खातुन ने जेई आफताब अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. महिला का कहना है कि छापेमारी के दौरान जेई बिना सूचना घर में घुस आए और जुर्माना के नाम पर पैसे की मांग करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ की. शोर मचाने पर स्थानीय लोग पहुंचे और घटना टली. महिला ने अपने आवेदन की प्रतिलिपि वरीय अधिकारियों को भी भेजी है. हालांकि इस पर अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है. ग्रामीणों का फूटा गुस्सा शुक्रवार को हुए प्रदर्शन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिला परिषद सदस्य को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विद्युत विभाग की टीम द्वारा गलत तरीके से कार्रवाई की गई और विरोध करने पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया. ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्राथमिकी वापस नहीं लिया जाता और आरोपित जेई पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. प्रदर्शन में मंजर आलम, अब्दुल, अनुसूल रहमान, मंजूर आलम, सलमान, सादिर, कलाम, पंजानुर, अशरफुल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. पुलिस कर रही जांच आबादपुर थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. एक ओर विद्युत विभाग की प्राथमिकी दर्ज है. दूसरी ओर महिला का आवेदन भी जांच के दायरे में है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है. मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन