ePaper

जलजमाव से निबटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम गठित

Updated at : 16 Jun 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

मुख्य नाला पर जोनवार प्रभारी व कनीय अभियंता के साथ जमादार व कर्मी भी हुए नियुक्त

विज्ञापन

कटिहार. मानसून की आहट की शोर से एक ओर जहां आमजनों को भीषण गमी से राहत मिलने लगी है. दूसरी ओर शहर में लगने वाले जलजमाव से निबटने के लिए निगम प्रशासन की ओर से रिस्पांस टीम का गठन कर मुकम्म्ल व्यवस्था का दावा किया जा रहा है. खासकर जलनिकासी के लिए मुख्य नाला पर जोनवार प्रभारी व सहायक प्रभारियों को नगर आयुक्त की ओर से नियुक्त काे लेकर एक पत्र जारी किया है. वार्ड में जमे पानी निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी किया गया है. तैनात कमियों व प्रभारियों को इस पर चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. छह जोन बांटकर मुख्य नाला पर प्रभारी व प्रभारी कनीय अभियंता, जमादार व सफाई कर्मी, कुली को लगाया गया है. जोन ए नॉर्थ इस्ट के ड्राइवर टोला, लालकोठी, लड़कनिया टोला, सलामतनगर ,कुली पाड़ा, हाईस्कूल पाड़ा, ताड़ी गददी, दुर्गास्थान गामी टोला, बरबन्ना, अमला टोला, भोला मियां पोखर, संग्राम चौक मोहनीधार से केबी झा कॉलेज तक प्रभारी के रूप में कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, प्रभारी कनीय अभियंता के रूप में धर्मेन्द्र कुमार सिंह को दायित्व दिया गया है. साथ में तीन जमादार के साथ आठ कमीर् भी लगाये गये हैं. जोन बी इस्ट जोन में शहर के मुख्य नाला में दुर्गास्थान, रामपाड़ा, बैगना, नवनीत नगर, प्रभात नगर, मिस्त्री टोला, हरिगंज चौक, महमूद चौक, कोरिया पट्टी, हरिगंज चौक तक में प्रभारी के रूप में नगर प्रबंधक विनय कुमार, प्रभारी कनीय अभियंता के रूप में पंकज ओझा के साथ तीन जमादार व सात कर्मी को लगाया गया है. जोन सी नॉर्थ वेस्ट जोन में पड़ने वाले मुख्य नाला शमशेरगंज, तेजा टोला, प्रताप नगर, इंद्रपुरी, छीटाबाड़ी, तीयर पाड़ा, आजाद नगर, बघवाबाड़ी लंगड़ा बगान, डीआरएम बिल्डिंग एवं रेलवे क्षेत्र के लिए सहायक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी राहुल कुमार, प्रभारी कनीय अभियंता कुमार जयविंद के साथ दो जमादार एवं सात कर्मी लगाये गये हैं.

जोन डी, साउथ वेस्ट व जोन ए में लगाये गये सहायक अभियंता

जोन डी साउथ वेस्ट जोन ए के अंतर्गत पड़ने वाले मुख्य नाला मेडिकल कॉलेज से टीवी सेंटर होकर प्रखंड कार्यालय तक, मिरचाईबाड़ी, समाहरणालय, अनुमंडल कायालय, न्यायाधीश आवास, सीजीएम आवास, अनुमंडलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी आवास, हृदयगंज, सिमरा बगान, बुद्धु चौक, रजक टोला, महंथ नगर, शिवाजी नगर तक सहायक अभियंता पिंटू चौधरी को दायित्व दिया गया है. प्रभारी कनीय अभियंता के रूप में विश्वजीत कुमार सुमन के साथ आठ कर्मी को लगाया गया है. जोन ई साउथ वेस्ट जोन बी में ललियाही, बरमसिया, महंथ नगर, ओटीपाड़ा, मिशन रोड, चानो पासवान रोड, मछली पट्टी रोड, गोशाला, शरीफगंज, हवाई अड्डा, रेलवे क्षेत्र तक प्रभारी के रूप में विवेक कुमार, सहायक अभियंता, प्रभारी कनीय अभियंता के रूप में अमित कुमार यादव के साथ दो जमादार व सात कर्मी को देखरेख का दायित्व दिया गया है. इसी तरह जोन एफ साउथ ईस्ट जोन के अंतर्गत पड़ने वाले चौधरी मोहल्ला, नया टोला, अमला टोला, बिनोदपुर, बनिया टोला, दुर्गापुर, गडेरी टोला, राजहाता, फुलवारी, डहेरिया, बालू टोला, फसिया, रोजितपुर तक प्रभारी के रूप में सहायक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी नूर अली खान, प्रभारी कनीय अभियंता के रूप में आशीष कुमार के साथ दो जमादार के साथ सात कर्मी को लगाये गये हैं.

कहते हैं नगर आयुक्त

भारी बरसात के समय शहर में लगने वाले जलजमाव को से निजात को लेकर छह जोन में बांटा गया है. शहर के मुख्य नाला जहां से जलनिकासी हाे सकें. चिह्नित किया गया है. इन जगहों पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं सहयोगी कर्मियों काे दायित्व दिया गया है. जलजमाव की स्थिति में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी, कर्मियों का दायित्व होगा कि वे अपने अपने आवंटित क्षेत्र में सतत निगरानी रखेंगे. यदि किसी वार्ड में भारी बारिश का पानी जमा हो जाता है तो उसे निकालने के लिए सभी वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार करेंगे एवं पानी का निकास कराना सुनिश्चित करेंगे.

कुमार मंगलम, नगर आयुक्त

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन