कटिहार से अमृतसर के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन
कटिहार से अमृतसर के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

कटिहार से अमृतसर के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

कटिहार त्योहारी सीजन में ट्रेन में होने वाले अतिरिक्त भीड़ को लेकर कटिहार रेलमंडल कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. उक्त बात की जानकारी कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कालिता ने दी. उन्होंने बताया कि दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ में दो ट्रेनों में होने वाली भीड़ को लेकर पूजा स्पेशल ट्रेन कटिहार से अमृतसर के लिए चलेगी. ट्रेन नंबर 05736 कटिहार से अमृतसर के लिए प्रत्येक बुधवार 21:00 कटिहार से रवाना होगी जो शुक्रवार को 9:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी. 17 सितंबर से 5 नवंबर तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन कटिहार से अमृतसर के लिए सात ट्रिप लगायेगी. जबकि ट्रेन नंबर 057 35 अमृतसर से कटिहार के लिए प्रत्येक शुक्रवार अमृतसर से 13:25 बजे खुलेगी जो कटिहार 23.45 बजे पहुंचेगी. 19 सितंबर से 7 नवंबर तक चलेगी यह ट्रेन साथ ट्रिप लगायेगी. सीनियर डीसीएम ने बताया कि 1681 किलोमीटर के सफर में 34 घंटा 20 मिनट लगेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन