सार्वजिनक शौचालय में लटका है ताला, आमलोग व राहगीर परेशान

सार्वजिनक शौचालय में लटका है ताला, आमलोग व राहगीर परेशान
कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य चौक गेड़ाबाड़ी-फलका रोड आंबेडकर भवन के समीप स्थित नगर पंचायत कोढा के द्वारा निर्माण कराये गये प्रमुख समुदायिक शौचालय पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है. यात्रियों व स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे इस स्थिति से बेहद परेशान हैं. शौचालय का निर्माण सार्वजनिक सुविधा के उद्देश्य से किया गया था. लेकिन देखरेख के अभाव व नियमित निगरानी नहीं होने के कारण अब यह आमजन के उपयोग में नहीं आ पा रहा है. यात्रियों का कहना है आसपास कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें खुले में शौच या अन्य असुविधाजनक उपायों का सहारा लेना पड़ रहा है. स्वच्छ भारत मिशन की भावना और उद्देश्य पर भी प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं. यात्रियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि इस मुद्दे को प्राथमिकता पर लेकर ताले को तुरंत हटाया जाय और शौचालय को साफ-सुथरा रखकर उपयोग के लिए पुनः चालू किया जाय. ताकि शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




