सार्वजनिक श्रीश्री 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू

सार्वजनिक श्रीश्री 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू
बारसोई प्रखंड क्षेत्र के भाग-बारसोई में सार्वजनिक श्री श्री 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया है. आयोजन के शुभारंभ में गुरुवार को श्रद्धालुओं द्वारा पारंपरिक तरीके से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही. कलश यात्रा में श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भक्ति भाव के साथ गांव की परिक्रमा करते हुए संकीर्तन स्थल तक पहुंचे. पूरे वातावरण में भक्ति गीतों और हरिनाम के संकीर्तन से क्षेत्र गूंज उठा. आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. दूर-दराज के श्रद्धालु भी भाग लेते हैं, कार्यक्रम के तहत 19 मार्च से 23 मार्च 2026 तक लगातार हरिनाम संकीर्तन, पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे.कार्यक्रम के अंतिम दिन भव्य विसर्जन एवं धूलोत्सव का आयोजन किया जाएगा, आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










