पेंशनर्स विरोधी नीतियों के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

Updated at : 10 Oct 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
पेंशनर्स विरोधी नीतियों के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

पेंशनर्स विरोधी नीतियों के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन

– बीएसएनएल कार्यालय के सामने एकजुट होकर जताया आक्रोश कटिहार एआईबीएसएनएलपीडब्ल्यूए जिला शाखा के अवकाश प्राप्त पेंशनर्स व अन्य यूनियन एवं एसोसियेशन के पेंशनर्स ने शुक्रवार को बीएसएनएल कार्यालय परिसर के समक्ष पेंशनर्स विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया. जेनरल सेकरेट्री एआईबीएसएनएलपीडब्ल्यूए के आह्वान पर फॉरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसियेशन द्वारा दिल्ली चलो जंतर मंतर देशव्यापी धरना प्रदर्शन के आह्वान के समर्थन में शुक्रवार को पूरे देश में जिला स्तर पर एआईबीएसएनएलपीडब्ल्यू कटिहार जिला शाखा के अवकाश प्राप्त पेंशनर्स द्वारा दूरसंचार कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान सरकार की पेंशनर्स विरोधी गलत नीतियों का जमकर विरोध करते हुए 25 मार्च 2025 को भारत सरकार द्वारा पारित भेलिडेशन एक्ट 2025 को अविलम्ब वापस लेने तथा आठवें वेतन आयोग के उचित टर्म ऑफ रेफरेंस के तहत आयोग का गठन करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद किया. एआईबीएसएनएलपीडब्ल्यूए सचिव अशोक कुमार, अध्यक्ष शंकर झा ने बताया कि 1982 में सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा दिये गये ऐतिहासिक निर्णय में पेंशनर्स के पक्ष में पेंशन एवं पेंशन रिविजन का निर्णय आया था. लेकिन भेलिडेशन एक्ट 2025 के पारित हो जाने से पूर्व के सभी निर्णयों पर पूर्णविराम लग गया. जिसके लिए पूरे देश में पेंशनर्स एसोसियेशन द्वारा विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन