बिदेपुर सब पावर स्टेशन चालू कराने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

बिदेपुर सब पावर स्टेशन चालू कराने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
बलिया बेलौन जनसुराज के डॉ एमआर हक के नेतृत्व में बिदेपुर पावर सब स्टेशन चालू कराने की मांग को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग और संवेदक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने कहा की वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो कांफ्रेंस से पावर सब स्टेशन का शिलान्यास किया गया था. लेकिन विडंबना देखिए के पांच साल के बाद भी बिदेपुर पावर सब स्टेशन का निर्माण कार्य अधूरा लटक रहा है. जिसके कारण कदवा भाग दो के एक दर्जन पंचायत इस भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहा है. संवेदक की लापरवाही व बिजली विभाग की खामोशी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. जिसमें सैकड़ों ग्रामीण ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर डॉ एमआर हक़ ने कहा कि अगर एक माह के अंदर बिदेपुर पावर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति सुनिशचत नहीं होती है, तो सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन, आंदोलन किया जायेगा. इस अवसर पर अनीस, शाकिर, आफाक, अबु नसर, कलीम अशरफ़, आदिल, अब्दुल्ला, नाजिम, शमी अख्तर, धीरेन शर्मा, मंटू राय शाहिद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




