नलसर पंचायत विश्वरी टोला में जले ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर किया प्रदर्शन
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

आबादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नलसर पंचायत स्थित विश्वरी टोला वार्ड संख्या-9 में लंबे समय से जले पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने अथवा नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर रविवार को जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
कटिहार के बारसोई से रिपोर्ट,
प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नलसर पंचायत स्थित विश्वरी टोला वार्ड संख्या-9 में लंबे समय से जले पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने अथवा नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर रविवार को जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की. प्रदर्शन के दौरान जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने कहा कि विश्वरी टोला के लोग कई दिनों से बिजली संकट झेल रहे हैं.ट्रांसफार्मर जलने से पूरे इलाके में है अंधेरा
ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरे इलाके में अंधेरा पसरा हुआ है. जिससे बच्चों की पढ़ाई, पेयजल आपूर्ति तथा दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि बारसोई बिजली विभाग को कई बार इस संबंध में जानकारी दी गई. लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. उन्होंने बिजली विभाग से सवाल करते हुए कहा कि आखिर जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही है. यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. ग्रामीणों ने भी विभाग से अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदर्शन में पूर्व मुखिया हाकिम सहित कूदन, हेबजूल, आलिम, मानवर, मजीत, युनुस, सैजुल, राजू, मिथुन, मुस्ताक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










