बलिया बेलौन में दमकल की मांग को लेकर प्रदर्शन

बलिया बेलौन में दमकल की मांग को लेकर प्रदर्शन
बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र में लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं ने ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की चिंता बढ़ा दी है. हाल ही में मेंहदीपुर में हुए अग्निकांड के बाद समय पर दमकल वाहन नहीं पहुंचने से लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आक्रोश आक्रोश व्यक्त किया है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग बुझाने की व्यवस्था होती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था. मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम ने प्रशासन से मांग की है कि बलिया बेलौन थाना परिसर में स्थायी रूप से अग्निशमन वाहन की व्यवस्था की जाए. उनका कहना है कि हर वर्ष दर्जनों अग्निकांड की घटनाएं सामने आती हैं. जिससे कई परिवारों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है. अबतक स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में आग लगने पर दमकल वाहन को दूर से बुलाना पड़ता है. जिससे घटनास्थल तक पहुंचने में काफी देर हो जाती है. इस देरी के कारण छोटी आग भी बड़ी तबाही में बदल जाती है. कई बार तो लोग खुद ही बाल्टी व पंप के सहारे आग बुझाने की कोशिश करते हैं. मुखिया सत्यनारायण यादव ने बताया कि इस मुद्दे को पहले भी कई बार उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया गया. अबतक कोई समाधान नहीं निकला. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है. लोगों ने जिला प्रशासन से त्वरित पहल की मांग करते हुए कहा है कि बलिया बेलौन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अग्निशमन वाहन की व्यवस्था अब बेहद जरूरी हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




