हत्या आरोपित को सजा देने व घर पर बुलडोजर चलाने को लेकर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
हत्या आरोपित को सजा देने व घर पर बुलडोजर चलाने को लेकर किया प्रदर्शन

हत्या आरोपित को सजा देने व घर पर बुलडोजर चलाने को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन

अमदाबाद अमदाबाद प्रखंड के बेलगच्छी गांव निवासी बाइक मैकेनिक साबिर का बुधवार को रघुनाथपुर केवाला स्थित शनिचरी हाट के पास गैरेज में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. गोली कांड में मृतक साबिर का शव का पोस्टमार्टम होने के बाद बेलगच्छी गांव उसके घर शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना से स्थानीय ग्रामीण मर्माहत थे. घटना को लेकर गुरुवार को बेलगच्छी गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गये. ग्रामीणों ने महानंदा बांध पर बनी पक्की सड़क बेलगच्छी गांव के समीप अमदाबाद से लाभा जाने वाली मुख्य मार्ग पर शव रखकर एवं टायर जला कर सड़क जाम कर दिया. पहाड़पुर चौक पर भी ग्रामीणों ने टायर जलाकर आक्रोश प्रदर्शन किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर साबिर का शव रखकर एवं टायर जलाकर आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए आरोपित को फांसी व उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क जामकर प्रदर्शन कर आरोपितों के फांसी दिलाने का मांग पर अड़े हुए थे. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल पहुंच गये. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने सड़क से जाम खुलवाने का अथक प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण आरोपित को सजा दिलाने एवं जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को बुलाने पर अड़े हुए थे. सूचना मिलते ही मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों को शांत कराने में जुट गये. मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार व थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, स्थानीय बुद्धिजीवियों ने ग्रामीण व परिजनों को काफी समझाने के बाद सड़क से जाम हटाने पर सहमति बनी. करीब पांच घंटे तक अमदाबाद से लाभा जाने वाली मुख्य सड़क जाम रहा. हालांकि इस बीच लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. करीब पांच घंटे बाद पुलिस प्रशासन व बुद्धिजीवियों ने सड़क से जाम हटवाने में सफल रहे. उधर मृतक साबिर की मां व उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को बाइक मैकेनिक साबिर को गोली मारकर हत्या मामले में ग्रामीणों ने व परिजनों ने सड़क जाम कर दिया था. जिसे समझा बुझाकर सड़क से जाम हटाया गया. उन्होंने बताया कि परिजनों को आरोपित पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है. आपराधिक मामलों में नकेल कसने की बात कही. मौके पर एसआई सुनील कुमार सिंह, एसआई उमेश कुमार सिंह, एसआई इंद्रमणि महतो, एसआई अशोक कुमार यादव सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे. भय के साये में जी रहे हैं रघुनाथपुर केवाला चौक के लोग दिनदहाड़े गोली मारकर बाइक मैकेनिक साबिर की निर्मम हत्या मामले में पूर्वी करीमल्लापुर पंचायत के रघुनाथपुर केवाला व बैरिया सहित प्रखंड के लोग भय के साए में जी रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अपराधी द्वारा बेखौफ होकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. दिनदहाड़े गोलीकांड ने प्रखंड वासियों को झकझोर दिया है. ज्ञात हो कि बैदा पंचायत के नया टोला चौक पर भी 22 जनवरी को गोली कांड की घटना सामने आयी थी. दो माह बाद रघुनाथपुर केवाला स्थित चौक पर दिनदहाड़े बाइक मैकेनिक साबिर को सर में गोली मारकर हत्या से लोग सदमे में हैं. नशा पर रोक लगाने की मांग राजिक परवाना व अन्य ग्रामीणों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार के समक्ष प्रखंड क्षेत्र में नशीला पदार्थ पर नकेल कसने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में कई तरह का नशीला पदार्थ बिक रहा है. आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है. मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि पहाड़पुर चौक पर चेक पोस्ट है. उसे और सशक्त करने के लिए अहम कदम उठाये जायेंगे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन