महावीर जयंती पर शहर में निकली गयी शोभायात्रा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :10 Apr 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
महावीर जयंती पर शहर में निकली गयी शोभायात्रा

महावीर जयंती पर शहर में निकली गयी शोभायात्रा

विज्ञापन

कटिहार महावीर जयंती को लेकर गुरुवार की सुबह शोभायात्रा निकाली गयी. यह शोभायात्रा शहर के एमजी रोड गोलचा कटरा चौक से मुख्य मार्गो से होते हुए दौलत राम चौक, शिव मंदिर चौक से गुजरकर वाया दिगंबर जैन मंदिर होते हुए दिगंबर मंदिर में दर्शन किये तथा पुनः वापस शिव मंदिर चौक होते हुए जैन अतिथि भवन में इसका समापन हुआ. बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे शामिल थे. सभी बच्चे, महिलाएं, पुरुष भगवान महावीर के संदेशों की तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए शोभायात्रा में आगे बढ़ रहे थे. महावीर के मुख्य संदेश अहिंसा सत्य है. अपरिग्रह दया भाव समता भाव जियो और जीने दो सभी प्राणियों के प्रति दया भाव रखें. प्रेम का संदेश विश्वभर में दें. शोभायात्रा में मुख्य रूप से अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी, सचिव राजकुमार पुगलिया, हनुमान नाहटा, वीरेंद्र संचेती, मनोज सुराणा, बजरंग छाजेड़, विमल बैददयाचंद जैन, बागचंद जैन, पंकज जैन, आनंद जैन,गौतम सुराणा, महिला मंडल की संगीता पटावरी, शांति नाहटा, प्रियंका बेगानी, खुशबू छाजेड़ सहित दिगंबर समाज की महिलाएं शामिल हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन