शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा, हरिनाम संकीर्तन यज्ञ को ले निकली कलश शोभायात्रा

Published at :04 Mar 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा,  हरिनाम संकीर्तन यज्ञ को ले निकली कलश शोभायात्रा

शिव मंदिर में शिव प्राण-प्रतिष्ठा सह अखंड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ को लेकर मंगलवार को 501 कुमारी कन्याएं सहित सौभाग्यवती महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली.

विज्ञापन

हसनगंज. प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत के दहियारगंज गांव शिव मंदिर में शिव प्राण-प्रतिष्ठा सह अखंड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ को लेकर मंगलवार को 501 कुमारी कन्याएं सहित सौभाग्यवती महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. पंचायत की मुखिया रानी देवी, अशोक मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार, सरपंच अनील मंडल आदि ने बताया कि शिव मंदिर में शिव प्राण प्रतिष्ठा सह अखंड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी है. कलशयात्रा दहियारगंज, पोखरिया, सरदाही के रास्ते रामपुर घाट में जल भरकर रामनगरबंशी हसनगंज कोठीटोला होते हुए पुनः शिव मंदिर प्रांगण पहुंच समाप्त हुई. आचार्य पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा एवं संकल्प कराया. यात्रा के दौरान हर हर महादेव व जय श्री राम के नारों से पुरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया. यज्ञ आयोजन समिति के अशोक मंडल, गिरजानंद गुप्ता, दीलिप मंडल, प्रशांत झा, मनोज मंडल, विकास, ललन, जयप्रकाश, सुनील, दिनेश, महेश, पंचानंद, सुखदेव, कमलेश, विनोद, राजेश, विवेकानंद, नारायण मंडल, जगदीश साह सहित आयोजकों ने बताया कि शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, संकृतन यज्ञ व भक्ति पाठ का आयोजन किया गया है. जिसके सफल आयोजन को लेकर आज भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी है. कलशयात्रा दौरान लोगों ने भगवान भोलेनाथ से गांव, प्रखंड सहित देश में अमन चैन व सुख समृद्धि बनी रहे, इसकी प्रार्थना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन